कनकनी और गलन से कांपा पटना, घना कोहरा व शीत दिवस की चपेट में बिहार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> रविवार को राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में गलन और बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और अधिक बढ़ गई&period; सुबह से ही घने कोहरे और सर्द हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया&period; मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा&comma; लेकिन तापमान में गिरावट और कोहरे के कारण ठिठुरन तेज रही। राज्य के जहानाबाद में भीषण शीत दिवस दर्ज किया गया&comma; जबकि फॉरबिसगंज&comma; गयाजी&comma; बक्सर&comma; औरंगाबाद और अरवल में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही&period; अधिकतम तापमान की बात करें तो रोहतास जिले के डेहरी में 19&period;8 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया&comma; जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 13&period;4 से 19&period;8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। न्यूनतम तापमान में भी खास बदलाव नहीं देखा गया&period; सबसे कम न्यूनतम तापमान 6&period;8 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया&period; राज्य का न्यूनतम तापमान 6&period;8 से 13&period;4 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कोहरे ने भी परेशानी बढ़ाई&period; गयाजी में सबसे कम दृश्यता मात्र 50 मीटर दर्ज की गई&comma; जहां घना कोहरा छाया रहा&period; वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 28 दिसंबर को राज्य के उत्तर जिलों के कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है&period; उत्तर और दक्षिण-पश्चिम जिलों में घना कोहरा छा सकता है&period; 29 और 30 दिसंबर को भी उत्तर&comma; उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>31 दिसंबर और 1 जनवरी को राज्य के अधिकांश जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है&period; वहीं 2 जनवरी को पश्चिमी और मध्य जिलों तथा 3 जनवरी को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य जिलों में घना कोहरा बने रहने की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है&period; बावजूद इसके अगले सात दिनों तक राज्य में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने&comma; अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र