पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान : 150 मोबाइल बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 150 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किया। नगर पुलिस अधीक्षक&comma; मध्य स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोए&comma; छीने या गिराए गए मोबाइल की बरामदगी के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन मुस्कान के 12वें फेज के तहत 150 मोबाइल की बरामदगी हुई&comma; जिनकी अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 34 लोगों को मोबाइल चोरी में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह अभियान लगातार जारी है&comma; जिसमें अब तक 11 चरण पूरे किए जा चुके हैं। 11वें फेज तक कुल 1209 मोबाइल बरामद किए गए थे। अब तक के सभी चरणों को मिलाकर कुल 1359 मोबाइल पुलिस द्वारा बरामद किए जा चुके हैं&comma; जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस प्रशासन की इस पहल से मोबाइल धारकों को बड़ी राहत मिल रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे जदयू नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने पहुंचकर समर्थकों ने जताया विरोध

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना की एक और उपलब्धि, डॉ. पंकज कुमार ने स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित पीईटी/सीटी फेलोशिप सफलतापूर्वक की पूर्ण

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल