रामनवमी को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, जीपीओ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आगामी रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुगम आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा सोमवार को जीपीओ स्थित मल्टी-मोडल हब एवं मल्टीलेवल पार्किंग का गहन निरीक्षण किया गया।<br>निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और दर्शनार्थियों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यातायात पुलिस ने जीपीओ एवं आसपास के जंक्शनों पर जाममुक्त आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही मल्टी-मोडल हब&comma; मल्टीलेवल पार्किंग और मिलर हाई स्कूल परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक &lpar;विधि व्यवस्था-1&rpar;&comma; वरीय पुलिस उपाधीक्षक &lpar;द्वितीय&rpar; एवं पुलिस उपाधीक्षक &lpar;चतुर्थ&comma; यातायात&rpar; सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। पटना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें&comma; ताकि रामनवमी का पर्व सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं