पटना मेट्रो रेल परियोजना से नागरिकों को लोक परिवहन की उत्तम सुविधा प्राप्त होगी : डीएम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का त्वरित गति से क्रियान्वयन करने का निदेश दिया है। वे आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में परियोजना में प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में पटना मेट्रो निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा डीएम द्वारा आवश्यक निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में पटना मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन हेतु भू-अर्जन&comma; भू-हस्तांतरण एवं अन्यान्य मामलों की समीक्षा की गयी तथा अद्यतन प्रगति का जायजा लिया गया। मौजा पहाड़ी एवं रानीपुर&comma; न्यू आईएसबीटी&comma; जगनपुरा&comma; रामकृष्णा नगर&comma; मीठापुर बायोडक्ट&comma; आकाशवाणी&comma; गाँधी मैदान&comma; पीएमसीएच&comma; पटना यूनिवर्सिटी&comma; मोईनुलहक स्टेशन&comma; राजेन्द्र नगर स्टेशन&comma; डिपो साईट&comma; खेमनीचक&comma; भूतनाथ&comma; पटना मेट्रो यार्ड&comma; राजाबाजार&comma; पटना जंक्शन&comma; रूकनपुरा&comma; पटना जू सहित विभिन्न मेट्रो कार्य में प्रगति का जायजा लिया गया। डीएम ने भू-अर्जन एवं भू-हस्तांतरण के मामलों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निदेश दिया। उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को रैयतों के मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना मेट्रो रेल डिपो निर्माण हेतु रानीपुर तथा पहाड़ी मौजा में कुल 82 खेसरा में अर्जित रकवा 75&period;945 एकड़ है। कुल 177 रैयतों के बीच 151&period;06 करोड़ रूपया का भुगतान किया गया है तथा प्रावधानों के अनुसार 45&period;97 करोड़ रूपया की राशि प्राधिकार में जमा की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>न्यू आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के पहाड़ी मौजा के लिए रैयतों को शत प्रतिशत भुगतान हो गया है। अधियाची विभाग को दखल-कब्जा दे दिया गया है। जगनपुरा मेट्रो स्टेशन&comma; रामकृष्णा मेट्रो स्टेशन&comma; पटना यूनिवर्सिटी&comma; पीएमसीएच तथा मीठापुर बायोडक्ट का भी दखल कब्जा अधियाची विभाग को प्राप्त हो गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी द्वारा मलाही पकड़ी नब्बे फीट रोड से अतिक्रमण हटाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उन्होंने जगनपुरा मेट्रो के लिए जगनपुरा मौजा में बकास्त भूमि के सरकारी&sol;रैयतीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन &lpar;डीएमआरसी&rpar; द्वारा पटना मेट्रो रेल परियोजना &lpar;पीसी-03&rpar; के क्रियान्वयन पैकेज के तहत छः अंडरग्राउण्ड मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। ये स्टेशन्स हैं- आकाशवाणी&comma; गाँधी मैदान&comma; पीएमसीएच&comma; पटना यूनिवर्सिटी&comma; मोईनुलहक स्टेशन&comma; राजेन्द्र नगर स्टेशन। जिलाधिकारी द्वारा मार्ग में आने वाले संरचना का आवश्यकतानुसार रिलोकेशन एवं अन्य कार्य त्वरित गति से सम्पन्न करने का निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने अधिकारियों को मानक प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए मेट्रो निर्माण हेतु मार्ग में आ रहे संरचनाओं का रिलोकेशन करने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन में सभी हितधारकों &lpar;स्टेकहोल्डर्स&rpar; को विश्वास में लिया जाए। मास्टर प्लान के अनुसार काम किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने ट्रैफिक डायवर्सन के लिए समाचार पत्रों एवं विभिन्न माध्यमों से आम जनता को सूचना देने का निदेश दिया ताकि नागरिकों को कोई समस्या न हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों को उत्तम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। राजधानी पटना में काफी तेजी से मेट्रो निर्माण का काम हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को तत्पर रहकर सभी कार्य ससमय सम्पन्न करने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना से नागरिकों को लोक परिवहन सुविधा का उत्तम माध्यम उपलब्ध होगा। वाहन जाम की समस्या दूर हो जाएगी तथा वर्तमान में उपलब्ध अवसंरचनाओं पर भी बोझ कम हो जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना में प्रगति संतोषजनक है। कभी-कभी जो छोटे-छोटे मुद्दे आते हैं उसे संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सजगतापूर्वक दूर कर रहे हैं। इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी&comma; महाप्रबंधक &lpar;कार्य&period;&rpar;&comma; पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड पटना&comma; परियोजना निदेशक&comma; पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड एवं अन्य भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान