पटना को मिला भारत का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; राजधानी पटना को आज एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अशोक राजपथ पर पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के चालू हो जाने से कारगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक की 2&period;2 किलोमीटर की यात्रा अब बिना रुके संभव होगी। साथ ही&comma; यह फ्लाईओवर शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डबल डेकर फ्लाईओवर जनता को समर्पित-<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इस दो-लेन डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण किया है। इसमें 422 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 4 सितंबर&comma; 2021 को किया था। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन&comma; जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी&comma; सांसद रविशंकर प्रसाद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय आवागमन को भी सहूलियत-<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फ्लाईओवर के समानांतर 5&period;50 मीटर चौड़ी दो सर्विस लेन भी बनाई गई हैं&comma; जिससे स्थानीय आवागमन सुगम होगा। यह फ्लाईओवर खासतौर पर पीएमसीएच अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहतदायक साबित होगा&comma; जिन्हें अब जाम में फंसने की परेशानी नहीं होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना के बुनियादी ढांचे में मील का पत्थर-<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि&comma; &&num;8220&semi;पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। यह फ्लाईओवर इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डबल डेकर फ्लाईओवर का यह प्रोजेक्ट न केवल आधुनिक शहरी परिवहन का उदाहरण है&comma; बल्कि यह पटना की बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला एक मील का पत्थर भी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

देवराज के इलाज के लिए सहयोग की जरूरत

बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू, 700 स्कूलों में ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई की सुविधा