पटनासिटी क्षेत्र बना अपराध का अड्डा, पुलिस जांच में जुटी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;रॉबिन राज&comma; न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> राज्य में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी लगातार हो रही है&period; अपराध के बढ़ते मामले राजधानी की छवि को क्षति पहुंचाने का काम कर रही है&period; राज्य में हत्या&comma; दुष्कर्म&comma; चोरी व लूट के मामले अब लगभग हर दिन सामने आ रहे हैं&period; आपराधिक घटनाएं प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रही हैं&period; जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है&period; ऐसे में अब पटनासिटी के कुछ इलाके आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए जाने जा रहे हैं&period; ताजा मामला है पटना के चौक थाना&comma; मालसलामी थाना एवं अगमकुआं थाना क्षेत्र का&comma; जहां शनिवार को अपराधियों ने एक ही दिन में इन तीन थाना क्षेत्रों में अपराध का तांडव मचाया है। जिससे लोगों में दहशत का महौल बना हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पहला मामला चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर स्थित संकट मोचन गली का है&comma; जहां अपराधियों ने घर मे घुस कर 28 वर्षीय युवक रविन्द्र कुमार उर्फ़ हंटर को गोली और लोहा से कुच कर निर्मम हत्या कर फरार हो गये। परिजनों ने हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया है। परिजनों का कहना है कि मृतक रविन्द्र &lpar;श्रेया उर्फ रोमा&rpar; नामक युवती से प्यार करता था&comma; लेकिन &lpar;रोमा&rpar; के परिजन रविन्द्र को पसंद नही करते थे&comma; कुछ दिन पहले ही प्रेमिका के भाई ने प्रेमी रविन्द्र के साथ मारपीट किया था और जान से मारने की धमकी दी थी&comma; अब घटना का अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार के व्यान पर हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामला की छान बीन में जुट गई है और नाम जद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दूसरा मामला मालसलामी थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास का है&comma; जहां अपराधी ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया&comma; वही अपराधियों ने चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आनन फानन में घायल युवक को इलाज में लिए एनएमसीएच भेजा&comma; जहाँ इलाज के दौरान उस युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नंदगोला का रहने वाला गोलू कुमार के रूप में किया है। वहीं दूसरी टफ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन की। परिजनों का कहना है कि इलाके का रहने वाला अपराधी सूरज कुमार ने चाकू से हमला किया है। वहीं पुलिस इस मामले में रविवार को दो हत्यारा को गिरफ्तार किया है।साथ ही हत्या मे इस्तेमाल की गई घारदार चाकू को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्यारे की पहचान मालसलामी का रहने वाला सुजल और प्रियम कुमार के रूप में किया है। पुलिस के कड़ी पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या का कारण किसी बात को लेकर हुई विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तीसरा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के गया-मसौढ़ी मोड़ के नजदीक पहाड़ी पर एक ऑटो चालक सुजीत कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया&period; बताया जाता है कि शनिवार की रात 9 बजे के करीब सुनसान माहौल हो गया था&comma; इसी दौरान सवारी लेकर जा रहे ऑटो से अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की कोशिश की। इसपर ड्राइवर ने विरोध किया। बात बढ़ी तो एक अपराधी ने पिस्टल निकाल गोली चला दी। इधर ऑटो ड्राइवर ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की। इस वजह से गोली उसके पीठ में लगी और वहीं गिर गया। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए गोली चलाने वाला भाग निकला। जख्मी ऑटो चालक पहाड़ी पर इलाके में ही किराए के मकान में रहता है। घटनास्थल पर पहुंची अगमकुआं थाना की पुलिस ने घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है&comma; जहां उसका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी और अपराधियों का पता लगाने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन