पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वेक्षण की वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी प्रदर्शन मूल्यांकन के अनुसार पटना एयरपोर्ट ने देश के सभी AAI हवाई अड्डों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है&comma; जबकि वैश्विक स्तर पर 69वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं&comma; उत्कृष्ट सेवाएं और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एयरपोर्ट के लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी कार्यक्रम का संचालन एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है&comma; जिसे दुनिया भर में हवाई अड्डों की सेवा गुणवत्ता मापने का सबसे विश्वसनीय मानक माना जाता है। इसमें यात्रियों की प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया के आधार पर विभिन्न सेवा मानकों का मूल्यांकन किया जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही &lpar;Q1&rpar; में पटना एयरपोर्ट का ASQ स्कोर 4&period;88 था और उसे वैश्विक स्तर पर 78वीं रैंक मिली थी। दूसरी तिमाही में 78वें से 69वें स्थान पर पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि एयरपोर्ट ने यात्री सुविधाओं&comma; स्वच्छता&comma; परिचालन दक्षता&comma; सुगमता और ग्राहक अनुभव में लगातार सुधार किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया&comma; एयरलाइन कंपनियों&comma; CISF&comma; ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों&comma; कंसेशनायर&comma; हाउसकीपिंग टीमों और अन्य सभी सेवा सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों को दिया है। सभी हितधारकों के समन्वित सहयोग और समर्पण से यात्रियों को लगातार बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन ने सभी सहयोगी संस्थाओं और यात्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी आधारभूत संरचना को और मजबूत किया जाएगा&comma; आधुनिक व्यवस्थाएं अपनाई जाएंगी तथा यात्री-केंद्रित सेवाओं को और बेहतर बनाकर आने वाले समय में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में छात्र-अभिभावक परामर्श कार्यक्रम आयोजित