महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>महाशिवरात्रि 2025 के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज जिलाधिकारी डॉ० त्याग राजन&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा तथा यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने खाजपुरा शिव मंदिर&comma; बेली रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पूर्णतः दुर्घटना-रहित आयोजन सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तैयारियां तीव्र गति से पूरी की जाएं&comma; ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिकारियों ने आयोजन समिति के साथ समन्वय बनाकर भीड़-प्रबंधन&comma; विधि-व्यवस्था संधारण एवं यातायात-प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही शोभा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला प्रशासन&comma; पटना द्वारा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान भी जारी किया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की सूचना अथवा आपात स्थिति में नागरिक 24&&num;215&semi;7 जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0612-2219810 &sol; 2219234 अथवा डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़