पटना में अवैध कोडिन सिरप का बड़ा खुलासा, कुल 51,000 बोतल जब्त, चेन्नई से बिहार तक फैला नेटवर्क बेनकाब

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> सोमवार को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर इलाके में एक कंटेनर से भारी मात्रा में कोडिन युक्त अवैध कफ सिरप उतारकर गोदाम में रखने की सूचना मिली&period;सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar;&comma; पटना के निर्देशन में औषधि निरीक्षक के सहयोग से विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और तुरंत कार्रवाई की गई&period;टीम ने बताए गए गोदाम पर छापेमारी की&comma; जहां से लगभग 30&comma;000 बोतल कफ सिरप बरामद की गई&period;इसी इलाके में जगरियापुर स्थित आशु चक्र के पास छापेमारी में 21&comma;000 बोतल नशे का सिरप भी जब्त की गईं&comma; जो 200 कार्टन में पैक थीं और प्रत्येक बोतल 200 एमएल की बताई जा रही है&period; दोनों बरामदियों को मिलाकर कुल 51&comma;000 बोतल अवैध सिरप प्रशासन के हाथ लगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी के दौरान कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया&comma; जिसकी पहचान मुरादाबाद निवासी मोहम्मद शमशेर के रूप में हुई&period;प्रारंभिक जांच में पता चला कि बरामद खेप हिमाचल प्रदेश में निर्मित है और इसे चेन्नई से बुक कर पटना भेजा गया था&period;हालांकि यह खेप किसके लिए मंगाई गई थी&comma; इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका&period;पुलिस पूरे नेटवर्क की पहचान कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसे किन-किन जिलों में खपाने की योजना थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह केवल एक कंटेनर का मामला नहीं है&comma; बल्कि यह एक संगठित अवैध सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा है जिसमें सप्लायर्स&comma; ट्रांसपोर्ट एजेंट&comma; गोदाम मालिक और वितरण करने वाले एजेंट शामिल हैं&period;प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि कई लेबल और दस्तावेज नकली थे&comma; जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह पूरी तरह ऑर्गेनाइज्ड अवैध सप्लाई चेन है&comma; न कि कोई मामूली गिरोह&period; टीम ने गोदाम में रखी सभी बोतलें जब्त कर कंटेनर को सील कर दिया और अभियुक्त से पूछताछ जारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar;&comma; परिचय कुमार ने प्रेस को बताया कि समय रहते सूचना पर कार्रवाई की गई और अवैध कोडिन सिरप की भारी खेप बरामद की गई है&period; अभियुक्त से पूछताछ जारी है और आगे की जांच में सभी तथ्यों को उजागर किया जाएगा&period; किसी भी प्रकार की मिलीभगत या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी&period;उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में कोडिन सिरप का अवैध व्यापार केवल स्थानीय स्तर पर नहीं&comma; बल्कि राज्य और सीमाओं के पार नेटवर्क के जरिए हो रहा है&period; यह घटना एक प्रणालीगत चुनौती है और पुलिस तथा औषधि विभाग मिलकर लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

नगर परिषद सम्पतचक की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, लापरवाह संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट