BTSC के समक्ष पारा मेडिकल अभ्यर्थियों का तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार तकनीकी सेवा आयोग &lpar;BTSC&rpar; के समक्ष पारा मेडिकल अभ्यर्थियों ने अपनी लंबित नियुक्तियों और प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पारा मेडिकल एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण के नेतृत्व में किया गया&comma; जिसमें सैकड़ों की संख्या में पारा मेडिकल अभ्यर्थी शामिल हुए। मौके पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दर्जनों पुलिस पदाधिकारी भी तैनात रहे और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास करते रहे। प्रदर्शन के दौरान BTSC के सचिव अमित कुमार ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर एक्स-रे तकनीशियन पद से संबंधित आपत्ति सूचना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी&comma; वहीं फरवरी माह के मध्य से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>तीन सूत्री मांगें-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शनकारियों की मुख्य रूप से तीन मांगें रहीं—<br>विज्ञापन संख्या 05&sol;2025 &lpar;X-Ray Technician&rpar;&comma; विज्ञापन संख्या 21&sol;2025 &lpar;Dresser&rpar;&comma; विज्ञापन संख्या 23&sol;2025 &lpar;Staff Nurse&rpar; तथा Pharmacist पदों के लिए Raise Objection की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर अग्रिम कार्रवाई की जाए। विज्ञापन संख्या 02&sol;2025 &lpar;Lab Technician&rpar; की परीक्षा यथाशीघ्र कराई जाए तथा नियुक्ति पर लगे स्टे को हटाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। विज्ञापन संख्या 03&sol;2025 &lpar;OT Assistant&rpar;&comma; विज्ञापन संख्या 04&sol;2025 &lpar;ECG Technician&rpar; सहित अन्य सभी पदों के लिए Document Verification की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ की जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अभ्यर्थियों की पीड़ा-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभ्यर्थी मोहित राजपूत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में नियुक्ति प्रक्रिया शामिल है और माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का लक्ष्य था कि चार महीनों में पूरी प्रक्रिया संपन्न हो&comma; लेकिन परीक्षा हुए आठ महीने बीत चुके हैं&comma; इसके बावजूद नियुक्ति नहीं हुई है। इससे छात्रों में भय और मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं अभ्यर्थी मधुबाला&comma; सुरेश और तेजस्वी ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से BTSC अधिकारियों द्वारा केवल &OpenCurlyDoubleQuote;आज-कल” का आश्वासन देकर छात्रों को टाला जा रहा है&comma; जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नियुक्ति से स्वास्थ्य व्यवस्था को लाभ-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में पारा मेडिकल कर्मियों और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है। नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी होने से जहां एक ओर योग्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा&comma; वहीं दूसरी ओर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। प्रदर्शन के दौरान आभा कुमारी&comma; मधु कुमारी&comma; मोहित सिंह&comma; चंद्रमनी निराला&comma; राज तेजस्वी&comma; रोहन कुमार&comma; धर्मवीर कुमार&comma; राहुल कुमार&comma; रंजीत कुमार सहित सैकड़ों अभ्यर्थी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार