मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व युवतियों के साथ गोष्टी का आयोजन

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;सजंय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> स्थानीय ब्लाक के बभनौली गांव के धर्मनपुर मौजे में मिशन शक्ति के तहत सोमवार को ग्रामीण महिलाओं व युवतियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई।इसमें महिला अपराधों की रोकथाम व नारी सशक्तिकरण के सम्बंध में सरकार द्वारा चलाई जा रही अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला कॉस्टेबल रजनी गुप्ता व मोहिनी सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा&comma; सम्मान व स्वालम्बन से जुड़ी विभिन्न कानूनों की जानकारियों को साझा किया।बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।कहा कि यदि कोई आपका उत्पीड़न करे तो तत्काल पुलिस को सुचित् करें।महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने 1090&comma;1076 सहित विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी।इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों व उनकी सुरक्षा व सशक्तिकरण के बाबत टिप्स देकर जागरूक भी किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिंटू वर्मा&comma;धनशेर वर्मा&comma;पूजा गुप्ता&comma; श्वेता वर्मा&comma;सावित्री देवी&comma;देवमुनि देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा