15 नवंबर से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन होगा शुरू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&&num;8211&semi;<strong>सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक होगा केंद्रों का संचालन<&sol;strong><br><strong>-कुल क्षमता के 50 फीसदी बच्चे ही एक साथ केंद्र पर होंगे उपस्थित<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन फिर शुरू होने वाला है। आईसीडीएस निदेशक के माध्यम से सभी डीपीओ को 15 नवंबर से पूर्व की तरह केंद्र का संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। इसे लेकर जरूरी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। लिहाजा आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगभग 20 माह बाद फिर से बच्चों की किलकारियां गूजेगी। गौरतलब है कि वैश्विक महामारी की वजह से मार्च 2020 से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद है। इससे आंगनबाड़ी केंद्र के माध्मय से बच्चों को दी जाने वाली स्कूल पूर्व शिक्षा सहित अन्य गतिविधियां प्रभावित हुई। सितंबर माह में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में 15 नवंबर से केंद्रों का संचालन फिर से संचालित किये जाने का निर्देश प्राप्त है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित कराने का निर्देश प्राप्त है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कुल क्षमता 50 फीसदी बच्चे ही एक साथ केंद्र पर होंगे उपस्थित &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी देते हुए आईसीडीएस डीपीओ सीमा रहमान ने कहा कि सुरक्षित माहौल में केंद्रों का संचालन 15 नवंबर से शुरू किया जायेगा। विभागीय निर्देश के मुताबिक सोमवार&comma; बुधवार व शुक्रवार को 03 से 05 वर्ष के बच्चे व मंगलवार&comma; गुरुवार व शनिवार को 05 से 06 साल के बच्चे केंद्र के माध्यम से संचालित शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी भी केंद्र पर कुल क्षमता का 50 फीसदी अधिक बच्चे उपस्थित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र का संचालन शुरू होने से पूर्व परिसर की सफाई व सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। केंद्रों पर संक्रमण की पहचान व रोकथाम संबंधी सरकारी निर्देश का सार्वजनिक प्रदर्शन सुनिश्चित कराया जायेगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सेविका&comma; सहायिका सहित केंद्र पर आने वाले अभिभावक मास्क का उपयोग करें व अपना चेहरा ढक कर रखें। गर्भवती महिलाएं&comma; अस्वस्थ व 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का केंद्र पर प्रवेश निषेध होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बच्चों की उपस्थिति से पूर्व अभिभावकों की अनुमति जरूरी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति से पूर्व उनके अभिभावकों की अनुमति ली जायेगी। केंद्र पर नामांकित बच्चों के अभिभावकों से उनके स्वास्थ्य संबंधी अद्यतन स्थिति&comma; हालिया यात्रा से संबंधित स्वघोषित घोषणा पत्र लिया जायेगा। जिला पोषण समन्वयक कुणाल कुमार ने बताया कि केंद्र खुलने से पूर्व सेविका संबंधित क्षेत्र में गृह भ्रमण करते हुए बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के इच्छुक अभिभावकों की सूची सहमति पत्र संकलित करते हुए रिपोर्ट संबंधित परियोजना कार्यालय में जमा करेंगी। साथ ही केंद्र पर इंडोर व ऑउटडोर खेल के दौरान उन खेलों को ज्यादा तरजीह दी जायेगी। जिसमें बच्चों का एक दूसरे को छूने की जरूरत नहीं पड़े।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण