ऑपरेशन मुस्कान : पटना पुलिस ने 59 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान, कीमत करीब ₹16.50 लाख

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे &&num;8220&semi;ऑपरेशन मुस्कान&&num;8221&semi; अभियान के तहत पटना पुलिस ने एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; के नेतृत्व में सोमवार को पश्चिमी पटना क्षेत्र से 59 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। पुलिस के अनुसार&comma; बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब ₹16&period;50 लाख है। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है&comma; ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संकेत कुमार ने बरामदगी की जानकारी देते हुए अभियान की सफलता पर विस्तृत जानकारी साझा की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU