बिहार के 700 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की ऑनलाइन तैयारी, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म भी होगा शुरू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period; की अध्यक्षता में शनिवार को समिति के मुख्य भवन स्थित सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिलों के नोडल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी&comma; समिति के क्षेत्रीय कार्यालयों के उप सचिव एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार लागू की जाने वाली तीन महत्वपूर्ण योजनाओं के जिला स्तर पर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। इन योजनाओं के लिए संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी &lpar;DPO&rpar; नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समिति के अनुसार&comma; राज्य के 700 मॉडल स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा 700 मॉडल स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं&comma; सरकारी विद्यालयों से पढ़ाई पूरी कर चुके पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से &OpenCurlyQuote;मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान’ योजना भी लागू की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष ने सभी नोडल DPO को इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ये राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं और इससे लाखों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। समिति की ओर से इन योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न पैरामीटर निर्धारित किए जाएंगे। इन्हीं के आधार पर जिलों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और जिलावार रैंकिंग भी की जाएगी। इन योजनाओं के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी&comma; आधुनिक डिजिटल शिक्षा और पूर्ववर्ती छात्रों से जुड़ने के लिए नया मंच उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह