सहयोगी संस्था अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा स्वयं सहायता समूह के ग्रुप लीडरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक &lpar;नाबार्ड&rpar; के तत्वावधान में सहयोगी संस्था अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा स्वयं सहायता समूह के ग्रुप लीडरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नाबार्ड के डीडीएम जयंत विष्णु ने स्वयं सहायता समूह द्वारा पालन किए जाने वाले नियमों पर विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि समूह सदस्य का नियमित बैठक&comma; आपसी लेन-देन&comma; बैंक ऋण का ससमय भुगतान तथा बेहतर बुक कीपिंग से एसएचजी के रेटिंग में सुधार आता है। जिससे बैंक ससमय दोबारा ऋण उपलब्ध करा पाता है। उन्होंने ग्रुप लीडरों को समूह के खाता बही के लेखांकन विधि का गुर सिखाया। वहीं कार्यक्रम में एसएचजी के ग्रुप लीडरों ने बताया कि हमलोग बकरी पालन कर अपना जीवन यापन चला रहे हैं तथा इस रोजगार को और बेहतर तरीके से करना चाहते हैं। एसएचजी सदस्यों ने बकरी पालन को मुख्य व्यवसाय के रूप में विकसित करना चाहते हैं। इस संबंध में डीडीएम श्री विष्णु ने बकरी पालन से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराया तथा महिलाओं को कहा कि वह संगठित होकर या किसान उत्पादक संगठन बनाकर बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में शुरुआत करें। वहीं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक कल्याणपुर शाखा के शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार झा ने बैंकिंग तथा सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे कि पीएमएसबीवाई&comma; पीएमजेजेबीवाई&comma; एपीवाई पर विस्तृत जानकारी दिया। वहीं औसेफा के निदेशक देव कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन किया। संस्था द्वारा सभी सदस्यों को माक्स उपलब्ध कराते हुए कोविड-19 से बचाव हेतु माक्स लगाने तथा टीका लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर संस्था के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार&comma; कोऑर्डिनेटर राम कुमार ठाकुर&comma; एनिमेटर पिंकी कुमारी&comma; समूह के लीडर कंचन देवी&comma; बीणा देवी&comma; सरिता देवी&comma; कविता देवी&comma; बबीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया