ताला तोड़कर नकदी सहित डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी!

<p><strong>धनबाद&colon;<&sol;strong> जोरापोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरी 2 नंबर स्थित दिव्या जेम्स एंड ज्वेलर्स मेकर दुकान में बीती रात चोरी हो गयी&period; चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख के जेवरात चोरी कर लिये&period; जब रोहित प्रसाद सोनी ने दुकान खोलने गये तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है&period; दुकान से सारे जेवरात गायब हैं&period; रोहित ने घटना की जानकारी जोरापोखर थाना पुलिस को दी&period; घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची&period; पुलिस मामले की जांच में जुट गयी&period;<&sol;p>&NewLine;<p>वहीं घटना के संबंध में रोहित ने बताया कि मंगलवार को भोला महतो नाम का एक व्यक्ति अंगूठी का पत्थर लेने आया था&period; उसने सोने और चांदी के जेवरात की भी जानकारी ली और 100 रुपया एडवांस देकर चला गया&period; इसके बाद बीती रात यह घटना घट गयी&period; रोहित ने कहा कि चोरी का शक पहले भोला पर ही हो रहा है&period; लेकिन जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि इस घटना को किसने अंजाम दिया&period;रोहित ने बताया कि लॉकडाउन के बाद काफी मुश्किल के बाद अपना कारोबार शुरू किया था&period; इस घटना से फिर से उसकी कमर तोड़ दी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

शराब तस्करी पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

तीसरे अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन–2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पत्रकार शशि भूषण कुमार