विश्व जनसंख्या दिवस पर पटना वीमेंस कॉलेज में बनी मानव श्रृंखला, 150 प्रतिभागियों ने दिया जागरूकता का संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पटना वीमेंस कॉलेज में जूलॉजी विभाग एवं इको टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जनसंख्या जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम &&num;8220&semi;एक निष्पक्ष और आशावादी दुनिया में युवाओं को अपनी पसंद का परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना&&num;8221&semi; के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका&comma; जनसंख्या स्थिरीकरण&comma; प्रजनन स्वास्थ्य&comma; लैंगिक समानता तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कॉलेज परिसर में बनाई गई मानव श्रृंखला में इको टास्क फोर्स के सदस्यों&comma; जूलॉजी विभाग के विद्यार्थियों&comma; शिक्षकों एवं कर्मचारियों सहित करीब 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने जनसंख्या संबंधी चुनौतियों से निपटने&comma; जिम्मेदार नागरिकता अपनाने तथा जागरूक निर्णय लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समन्वय जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष एवं इको टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष डॉ&period; सुमीत रंजन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जनसंख्या जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का दूत बनने के लिए प्रेरित किया। जूलॉजी विभाग के सभी संकाय सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जनसंख्या संबंधी मुद्दों पर जागरूकता फैलाने&comma; जिम्मेदार विकल्पों को बढ़ावा देने तथा सभी के लिए एक स्वस्थ&comma; समृद्ध और सतत भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा