विश्व हाथ धुलाई दिवस पर प्राथमिक विद्यालय फुलवारी शरीफ में बच्चों ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> प्रखंड कॉलोनी&comma; शिव मंदिर के पास स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय फुलवारी शरीफ में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया&period; कार्यक्रम में बच्चों ने हाथ धोने के महत्व और स्वच्छता के नियमों के बारे में जागरूक किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय में बच्चों को सिखाया गया कि भोजन करने से पहले और किसी भी गतिविधि के बाद हाथ धोना क्यों जरूरी है&period; इससे पेट और शरीर में विभिन्न बीमारियों के फैलाव को रोका जा सकता है&period; बच्चों ने यह भी बताया कि हाथों में छिपे कीटाणु भोजन के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं&comma; जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्कूल की टीचर नीतू शाही ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें हाथ धुलाई की सही तकनीक और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी&period; उन्होंने बच्चों को यह भी प्रेरित किया कि वे घर परिवार और अपने दोस्तों को भी हाथ धोकर भोजन करने के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति देखकर उपस्थित लोग प्रभावित हुए और बच्चों के प्रयास की सराहना की गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया