सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के नारों से गूंजे शिवालय

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> सावन मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर राजधानी पटना सहित फुलवारी शरीफ&comma; रामकृष्णा नगर&comma; बेऊर&comma; अनिसाबाद&comma; पुलिस कॉलोनी&comma; संपतचक&comma; परसा बाजार&comma; बेलदारीचक&comma; जानीपुर&comma; पुनपुन&comma; चकमुसा&comma; गौरीचक&comma; भुसौला एवं वाल्मी समेत शहरी और ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा&period;महावीर नगर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर&comma; बेऊर में भी दिन भर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा&period; मंदिर के सचिव बालेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक जलाभिषेक का दौर चलता रहा&period;शाम 6 बजे पंचमुखी महादेव का विशेष श्रंगार किया गया&comma; जिसे देखने के लिए रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंदिर परिसर को रंगीन लाइटों से सजाया गया था और रात्रि में प्रसाद वितरण भी किया गया&period;महिलाओं और युवतियों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही&period; पारंपरिक लाल&comma; पीले और केसरिया वस्त्रों में सजे श्रद्धालु नाचते-गाते बाबा भोलेनाथ के दरबार में जलार्पण करते दिखे&period; शिवलिंग पर बेलपत्र और भोग अर्पित कर लोगों ने सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की&period;अहले सुबह से ही बेलपत्र&comma; भांग&comma; धतूरा&comma; गंगाजल&comma; दूध और पुष्प के साथ श्रद्धालु मंदिरों की ओर बढ़ते नजर आए&period; मंदिर परिसरों में दिन भर लंबी कतारें लगी रहीं&period; &OpenCurlyQuote;हर-हर शंभू’ और &OpenCurlyQuote;बोल बम’ के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया&period;मंदिर के प्रधान पुजारी सहजानंद शर्मा&comma; सहायक पुजारी चंद्र भूषण मिश्रा और महेंद्र उपाध्याय द्वारा सुबह सबसे पहले सरकारी पूजा की गई&period; इसके बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शहर से लेकर गांव तक के शिव मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला&period; बड़े हों या छोटे&comma; हर शिवालय में पूजा-अर्चना और शिवभक्ति का दृश्य मनमोहक रहा&period;धार्मिक मान्यताओं के अनुसार&comma; सावन मास की प्रत्येक सोमवारी का अत्यंत महत्व होता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिवलिंग पर जलाभिषेक और व्रत रखने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है&period; यही विश्वास श्रद्धालुओं को इस पर्व पर शिवालयों की ओर खींच लाता है&period;कार्यक्रम के दौरान पुलिस के जवान भी विधि व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे&period; श्रद्धालुओं ने बेलपत्र&comma; भांग&comma; धतूरा&comma; दूध और जल के साथ शिवलिंग पर अभिषेक कर विशेष कामना की&period; बाबा के श्रंगार और आरती के दौरान मंदिर परिसर &&num;8216&semi;हर हर महादेव&&num;8217&semi; के जयघोष से गूंजता रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित