दूसरे दिन भी बेहद सफल रहा कोरोना टीकाकरण को लेकर जारी अभियान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>जिले में शनिवार को संचालित विशेष टीकाकरण अभियान बेहद सफल रहा। अभियान के क्रम में कुल 22&comma; 978 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। अभियान के क्रम में 15 से 17 साल के युवाओं के साथ-साथ दूसरे डोज से वंचित लोगों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण सुनिश्चित कराया गया। इससे पहले 20 जनवरी को भी संचालित अभियान में भी 24&comma; 953 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। गौरतलब है कि टीकाकरण मामले में जिले की उपलब्धियों में सुधार के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर जिले में 20&comma; 22 व 24 जनवरी को लगातार विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है। लगातार दूसरे दिन संचालित अभियान की सफलता से जिला स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अन्य विभाग खासा उत्साहित है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अभियान में 22 हजार से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ डॉ मो मोईज ने बताया कि अभियान को लेकर तैयार रणनीति का बेहतर परिणाम सामने आ रहा है। अभियान लगातार अपनी सफलता के मुकाम तय कर रहा है। शनिवार को आयोजित अभियान के क्रम में कुल 22&comma; 978 लोगों को टीका का निर्धारित डोज लगाया गया। इसमें 12&comma; 175 लोगों को टीका का पहला व 11&comma; 620 लोगों को टीका का दूसरा व 182 लोगों को टीका की प्रीकॉशन डोज लगायी गयी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>निरंतर प्रगति कर रहा है अभियान &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने बताया कि जिले में संचालित टीकाकरण अभियान निरंतर अपने निर्णायक मुकाम पर पहुंचता जा रहा है। जिला प्रशासन सहित संबंधित अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी से टीकाकरण के प्रति आम लोगों में जागरूकता आयी है। लोग बढ़चढ़ कर अभियान में भाग ले रहे हैं। जल्द ही टीकाकरण से संबंधित निर्धारित लक्ष्य प्राप्त होने का उन्होंने भरोसा जताया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री