विश्व योग दिवस के मौके पर युवाओं तथा युवतियों ने लगवाया टीका

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> अररिया जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में आज सोमवार को विश्व योग दिवस के मौके पर विशेष टीकाकरण शिविर लगाकर 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों युवक एवं युवतियों को टीका लगाया गया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में लगभग 6900 लोगों का टीकाकरण किया गया है जबकि प्रखंड में विभाग के द्वारा केवल 4000 लोगों को ही टीका लगाने का लक्ष्य था&period; इसी कड़ी में नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा अतिरिक्त प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर रजीउद्दीन के नेतृत्व में पंचायत के दो विद्यालय में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय नवाबगंज में 250 लोगों का टीकाकरण किया गया तो वहीं कन्या म०विद्यालय भोड़हर में भी 250 लोगों को टीकाकरण किया गया। वहीं वैक्सीन लगवाने आए युवक युवतियां वैक्सीन नहीं रहने के कारण शिविर से वापस चले गए। सवेरे से ही पूरे प्रखंड में वैक्सीन को लेकर 18 प्लस युवक युवतियां की भीड सवेरे से ही शिविर देखने को मिली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या कहते हैं फुलकाहा प्रभारी डॉक्टर रजी उद्दीन&colon;-<&sol;strong><br>इस बाबत प्रभारी डॉ ने बताया कि इस अस्पताल को 200 लोगों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया था&comma; जो आज 500 पार कर गया&comma; जबकि शिविर में आये युवक-युवतियों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण वापस जाना पड़ा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या कहते हैं नरपतगंज पीएचसी प्रभारी डॉ रूपेश कुमार&colon;-<&sol;strong><br>इस बाबत पीएचसी प्रभारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 4000 लोगों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य था। लेकिन युवाओं और युवतियों में वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया और इसी उत्साह के बीच 6900 लोगों की वैक्सीनेशन किया गया जबकि मिली खबरों के अनुसार सभी पंचायतों में से वैक्सीन नहीं रहने के कारण लोग शिविर से वापस चले गए आज लोगों में वैक्सीन के प्रति काफी उत्साह देखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिर शिविर लगाया जाएगा बाकी बचे लोगों को टीका की डोज लगाया जाएग।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री