भाजपा स्थापना दिवस पर दीपों की रोशनी से नहाया प्रदेश कार्यालय परिसर, संजय सरावगी ने किया दीप प्रज्वलित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>‎<strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाईं वहीं जमकर आतिशबाजी की। ‎इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी&comma; à¤®à¤‚त्री दिलीप जायसवाल&comma; संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और जश्न में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर मंत्री à¤¦à¤¿à¤²à¥€à¤ª जायसवाल भी उपस्थित रहे। ‎स्थापना दिवस के मौके पर पूरा प्रदेश कार्यालय परिसर दीपों की रोशनी से रोशन रहा। कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और दिवाली मनाई। ‎इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाई। महिला कार्यकर्ताओं मे भी उत्साह देखा गया।<br>‎<br>‎इस जश्न समारोह में प्रदेश महामंत्री और समारोह के संयोजक राधामोहन शर्मा&comma; पूर्व विधायक पवन जायसवाल&comma; पिंकी कुशवाहा&comma; सत्यपाल नरोत्तम और राजीव रंजन को शामिल रहे। इसके अलावा अमृता भूषण राठौड़&comma; सजल झा&comma; बिट्टू सोनी &comma; शोभा कुमारी सहित   प्रदेश के सभी  पदाधिकारी  और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जश्न में शामिल हुए। इस मौके पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। ‎इधर&comma; बिहार के विभिन्न जिलों में भी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे बगहा में आयोजित समारोह में शामिल हुए वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बेतिया में आयोजित समारोह में शिरकत की। इसके अलावा पूर्व मंत्री जनक राम रक्सौल में&comma; सांसद धर्मशीला गुप्ता सिवान में&comma; केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय मुजफ्फरपुर में &comma; केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद सारण में आयोजित समारोह में शामिल हुए। <br>‎<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

पटना में अवैध कोडिन सिरप का बड़ा खुलासा, कुल 51,000 बोतल जब्त, चेन्नई से बिहार तक फैला नेटवर्क बेनकाब