80वें स्वतंत्रता दिवस पर रविशंकर प्रसाद ने आवास पर फहराया तिरंगा, संजय सरावगी भी रहे मौजूद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता&comma; पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। तिरंगा फहराने के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर रविशंकर प्रसाद ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर सभी को विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता&comma; अखंडता और गौरव का प्रतीक है तथा &OpenCurlyQuote;हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। वहीं&comma; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता &OpenCurlyQuote;हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। देशभक्ति गीतों के बीच पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता&comma; मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया