आयुक्त के निर्देश पर पटना शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आयुक्त&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना अनिमेष कुमार पराशर के निदेश पर आज पटना शहर में अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को निदेश दिया गया है कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करें। पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रशासन&comma; नगर निगम&comma; ट्रैफिक पुलिस&comma; परिवहन&comma; राजस्व&comma; पथ निर्माण&comma; स्वास्थ्य&comma; पुलिस&comma; अग्निशाम&comma; पुल निर्माण निगम&comma; दूरसंचार&comma; वन प्रमंडल&comma; विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में 11&period;30 बजे पूर्वाह्न से 02&period;40 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ इनकम टैक्स से वीरचंद पटेल मार्ग होते हुए आर ब्लॉक एवं मीठापुर सब्जी मंडी से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 89&comma;500&sol;- जुर्माना वसूल किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पाटलिपुत्र अंचल में 12&period;00 बजे मध्याह्न से 02&period;00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ पुराना म्यूजियम से सिटी सेन्टर मॉल&comma; पुलिस लाइन&comma; विस्कोमान भवन&comma; ज्ञान भवन एवं गाँधी मैदान से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 12 अवैध पोस्टर&sol;बैनर हटाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर परिषद् खगौल में 11&period;00 बजे पूर्वाह्न से 02&period;00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ दल्लुचक शिव मंदिर खगौल से डीआरएम कार्यालय&comma; डीआरएम कार्यालय से बताला फैक्ट्री कैन्ट रोड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान बाँस&comma; पोस्टर&comma; बैनर हटाया गया तथा पोस्टर&comma; बैनर&comma; बाँस&comma; प्लास्टिक जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 1&comma;000&sol;- जुर्माना वसूल किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर परिषद् दानापुर निजामत में 11&period;30 बजे पूर्वाह्न से 02&period;30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ रूपसपुर नहर से डीपीएस मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 15 अवैध पोस्टर&sol;बैनर हटाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 90&comma;500&sol;- जुर्माना वसूला गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को प्रभावी ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाने तथा व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार क़ानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त के निदेश पर जिला पदाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period; द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक पाँच-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। यह निम्नवत हैः-<br &sol;>&lpar;क&rpar; पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात&comma; पटना<br &sol;>&lpar;ख&rpar; अपर जिला दण्डाधिकारी&comma; नगर व्यवस्था&comma; पटना<br &sol;>&lpar;ग&rpar; पुलिस अधीक्षक&comma; सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था&comma; पटना<br &sol;>&lpar;घ&rpar; अपर नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम<br &sol;>&lpar;च&rpar; सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दण्डाधिकारी&comma; जिला नियंत्रण कक्ष&comma; पटना<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने निदेश दिया कि मल्टी एजेंसी अभियान में मॉनिटरिंग सेल के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से क्रियाशील रहकर विशेष निगरानी रखेंगे। आयुक्त ने विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान&comma; अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करता है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बच्चा चोरी की अफवाह पर दो जगहों पर बवाल, भीड़ ने युवकों की पिटाई की

गरीबों के हक पर बुलडोजर चला तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष : दीपांकर भट्टाचार्य

पारदर्शी लॉटरी से किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ : रामकृपाल यादव