हुड़दंगियों की सूचना पर सतगामा पहुंची पुलिस टीम पर किया पत्थराव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&comma; मो० अंजुम आलम।<&sol;strong> टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा में शराब के नशे में धुत शरारती तत्वों द्वारा हुड़दंग मचाने की सूचना पर टाउन थाना थानाध्यक्ष अरुण कुमार दल-बलक साथ सतगामा पहुंचे। इस दौरान शराब के नशे में धुत शरारती तत्वों ने जमकर पत्थराव शुरू कर दिया। जिससे थानाध्यक्ष सहित दो लोग घायल हो गए।दोनों घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया है। घटना के बाद सभी लोग फरार हो गए। पुलिस शरारती तत्वों की पहचान में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि आधा दर्जन की संख्या में शराब के नशे में धुत हुड़दंगियों के द्वारा बेवजह शरारत किया जा रहा था। इसको लेकर एक पक्ष के द्वारा विरोध किया गया। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। उसके बाद इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी गई&comma; फिर टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार दलबल के साथ पहुंचे&comma; लेकिन शराब के नशे में धुत हुडदंगियों का मनोबल इतना बढ़ा कि वह पुलिस प्रशासन पर ही पत्थराव कर दिया। स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। उसके बाद एसडीओ अभय कुमार तिवारी भी पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। इस दौरान मार्च कर पूरे गांव में शांति व्यवस्था कायम की गई। हालांकि टाउन थाना की पुलिस हुडदंगियों की पहचान कर तलाश में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति