राष्ट्रीय खेल दिवस पर SSB ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल रैली’, दिया फिट इंडिया का संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; मुख्यालय बथनाहा एवं उसके अधीन सभी सीमा चौकी परिसरों में आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह के तहत रविवार को &OpenCurlyQuote;संडे ऑन साइकिल रैली’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन 28 से 30 अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अंतर्गत &OpenCurlyQuote;खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ थीम पर आयोजित किया गया। रविवार&comma; 30 अगस्त को आयोजित साइकिल रैली का संचालन 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं उपस्थिति में किया गया। रैली में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और लोगों को नियमित व्यायाम&comma; साइकिलिंग तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह आयोजन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं उनकी खेल भावना को समर्पित रहा। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने &OpenCurlyQuote;फिट इंडिया’ और &OpenCurlyQuote;स्वस्थ भारत’ का संदेश देते हुए खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। नियमित व्यायाम और खेलकूद न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं&comma; बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखते हैं। फिट और अनुशासित नागरिक ही एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने जवानों एवं अधिकारियों से खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि &OpenCurlyQuote;संडे ऑन साइकिल’ जैसे कार्यक्रम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित इस साइकिल रैली से जवानों में खेल भावना&comma; अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से SSB ने आम लोगों को भी स्वस्थ&comma; सक्रिय और फिट जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया

अतिक्रमण पर कार्रवाई, दुकान आवंटन को लेकर दुकानदारों में नाराजगी

किराना दुकानदार को मारी गोली अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंगबाएं पैर में लगी गोली