पारस हेल्थ में मनाया गया पोषण माह, संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारिशरीफ &comma; अजीत। <&sol;strong>पारस हेल्थ&comma; पटना के पोषण एवं आहार-विज्ञान विभाग की ओर से &OpenCurlyQuote;पोषण माह 2026’ के तहत छह दिवसीय जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। &OpenCurlyDoubleQuote;पोषण की शक्ति को पहचानें” विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों&comma; परिजनों&comma; अस्पताल कर्मियों और आम लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं परिजनों के लिए स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी गतिविधियां और मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। वहीं&comma; स्कूली बच्चों&comma; मरीजों एवं कर्मचारियों के लिए चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता हुई। विभिन्न बीमारियों से संबंधित पोषण जागरूकता सत्रों में विशेषज्ञों ने खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जानकारी दी। आहार विशेषज्ञ डॉ&period; सुकृति कुमारी ने कहा कि सही पोषण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। दैनिक भोजन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव कर लोग लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पारस हेल्थ पटना के जोनल डायरेक्टर डॉ&period; दीपक सिंह ने कहा कि अस्पताल की जिम्मेदारी केवल बीमारी का उपचार करना नहीं&comma; बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और उचित खान-पान के प्रति जागरूक करना भी है। समापन अवसर पर चिकित्सकीय सतत शिक्षा कार्यक्रम एवं विशेषज्ञ चिकित्सक संवाद आयोजित किया गया। इसमें डॉ&period; अहमद अब्दुल हई&comma; डॉ&period; वी&period;के&period; ठाकुर&comma; डॉ&period; विवेक रंजन&comma; डॉ&period; नाज़िया निगार&comma; डॉ&period; विनिता पांडेय&comma; डॉ&period; स्मिता सिंह&comma; डॉ&period; प्रशांत&comma; डॉ&period; मनीष कुमार&comma; डॉ&period; बिनीता सिन्हा&comma; डॉ&period; मोहामिद हई&comma; डॉ&period; रश्मि प्रसाद&comma; डॉ&period; मसीहुल्लाह और डॉ&period; नेहा रॉय समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल पर आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी निष्पादन करें : डीएम

पीड़िता को देखते साहव खुद बुलाते है : एसपी जितेंद्र कुमार

दरभंगा में रानीपुर में सहयोग शिविर में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन पर जोर