अब आपको घर बैठे मोबाइल से मिलेगा सभी सुविधाओं का लाभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नई दिल्ली&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>केंद्रीय बजट में डाकघरों के माध्यम से डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने की घोषणा की गई है। इसके तहत सभी डाकघरों को कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जाना है। हालांकि&comma; कोर बैंकिंग सिस्टम से सभी डाकघरों को जोड़ने वाला बिहार पहला राज्य है। बिहार के सभी डाकघर दिसंबर में ही कोर बैंकिंग सिस्टम से जुड़ चुके हैं लेकिन डाकघरों के खाताधारकों को इंटरनेट बैंकिंग सेवा का लाभ मिलने में समय लगेगा।अभी डाकघरों के खाताधारकों को इंट्रानेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है। इससे खाताधारक सिर्फ डाकघर की बचत योजनाओं में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा का लाभ उठा पाते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आने वाले समय में इंट्रानेट बैंकिंग&comma; इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा में तब्दील होंगे और डाकघर के खाताधारकों को बैंकिंग की मूलभूत सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। इसके साथ राज्य के 9 हजार डाकघरों के डेढ़ करोड़ खाताधारक मोबाइल से ही सारी तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।बिजली बिल&comma; मोबाइल रिचार्ज&comma; ई-मार्केटिंग से लेकर स्कूल की फीस और हवाई जहाज का टिकट भी कटवा सकेंगे। अपने प्रियजनों को खाते से पैसा ट्रांसफर करने के लिए अधिक मशक्कत नहीं करनी होगी। खाता चाहे बैंक में हो या डाकघर में आसानी से मोबाइल और एटीएम से ही पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। बता दें कि कोरोना काल में डाकिया घर-घर पहुंचकर लोगों की सहायता की है। इस कारण लोगों का विश्वास डाकघरों पर बढ़ा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भारत और जापान ने मुक्त, खुले और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

विदेश मंत्रालय के पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने पोलैंड के विदेश और आर्थिक मंत्रालय के अधिकारियों से की वार्ता

अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार