कुख्यात मोटरसाइकिल चोर फुलवारी थाना हिरासत से फरार

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> फुलवारी शरीफ थाना परिसर से पुलिस की हिरासत में होने के बावजूद गिरफ्तार शातिर मोबाइल और मोटरसाइकिल चोर छोटू उर्फ चुहवा मंगलवार को पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाना से फरार हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना में पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए । वहीं लापरवाही की हद यह कि पुलिस अब इस मामले की लीपापोती करने में जुट गई है । जिस फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने सोमवार को छोटू उर्फ चूहवा को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई में लगी थी वहीं जब मंगलवार को पुलिसकर्मियों को चकमा देकर छोटू उर्फ चुहवा थाना से फरार हो गया तब पुलिस अपराधी छोटू उर्फ चुहवा को गिरफ्तार करने की बात से इनकार करने लगी है। गौरतलब हो कि फुलवारी शरीफ थाना इलाके में हाल के कई महीनों से प्रत्येक माह दर्जनों मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से लोग परेशान है &comma;वैसे में एक शातिर मोटरसाइकिल चोर छोटू उर्फ चुहवा के गिरफ्तारी के बाद थाना से फरार हो जाना पुलिस की बड़ी लापरवाही के रूप में सामने आया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सोमवार को फुलवारी एसएचओ आर रहमान ने बताया था कि मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी मामले में शातिर अपराधी छोटू उर्फ चुहवा को गिरफ्तार किया गया है वही थानेदार मंगलवार को अपराधी के थाना से भाग जाने के बाद अपने बयान से पटल गए । थानेदार ने इस मामले में लापरवाह पुलिस कर्मियों की क्लास लगाने और कार्रवाई करने की बजाए यह बयान दिए कि अपराधी छोटू उर्फ चुहवा को पूछताछ करने के लिये लाया गया था &comma;जो थाना से भाग गया है उसे फिर पकड़कर ले आयेएंगे। यह कोई बड़ा मामला नही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाइक चोरी की वारदात, CCTV में चोर हुआ कैद

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश