पीएम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं!

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> विगत 20 फरवरी को मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मनियर पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिल गई है ।पीएम रिपोर्ट के अनुसार मृतका के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं है। एस एच ओ मनियर शैलेश सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में कोई चोट का निशान नहीं है ।बताते चलें कि 20 फरवरी को अपराहन करीब 3&colon;00 बजे मनीषा 28वर्ष पत्नी शशिकांत की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। ससुराल पक्ष का कहना था कि मनीषा का इलाज गोरखपुर से चल रहा था जबकि मायके पक्ष का आरोप था कि दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के पति शशिकांत&comma; सास सुगिया देवी&comma; एवं ननद निशा मनीषा को मार डाले हैं ।पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दी थी। पीएम रिपोर्ट मनियर पुलिस को उपलब्ध हो चुका है। मृतका की मां हेवांती देवी पत्नी त्रिभुवन प्रसाद निवासी करमौता थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया ने इन तीनों के विरुद्ध तहरीर दिया था।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लिया

प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने उजाड़ी झोपड़ी, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके