5 दिनों से लापता युवक का नही मिला सुराग, पुलिस प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पुलिस भले ही लाख दावे कर ले लेकिन पुलिस की लापरवाही सामने आ ही जाती है। ऐसे ही पुलिस की लापरवाही के कारण एक माँ अपने बेटे की पिछले 5 दिनों से आस लगा कर बैठी हुई है और पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पूरा मामला पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के काठ के पूल के समीप का है। जहाँ बताया जाता है कि पिछले 5 दिनों से देवा कुमार नामक युवक लापता है और परिजन थाने का चक्कर लगा कर थक चुके है। परिजनों ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण अभी तक उनके बेटे का कोई सुराग नही मिला है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यहा तक कि परिजनों को जिस नंबर से काल आया था उस लड़के को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया लेकिन पुलिस बिना कोई कार्रवाई किये ही उस लड़के को छोड़ दिया। जिसके कारण परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लापता लड़के के पीड़ित माँ ने बताया कि पुलिस कोई भी ठोस कदम नही उठा रही है जिसके कारण अभी तक उनके बेटे का कोई सुराग नही मिला है। अब देखना होगा कि इस लापरवाही के कारण पुलिस पदाधिकारी थाना द्वारा किये गए लापरवाह पर क्या कोई ठोस कदम उठा पाती है या नही।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह