पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर 9 पौधों को लिया गया गोद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> रक्षाबंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर पटना सिटी चौक स्थित श्री सनातन धर्म सभा भवन में राजाओं के राजा विघ्नहर्ता सेवा समिति के तत्वावधान में वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान समिति की ओर से 9 पौधों को गोद लेने की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ&period; अजय प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन&comma; भोजन एवं कई आवश्यक संसाधन प्राप्त होते हैं। इसलिए वृक्षों का संरक्षण करने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की आवश्यकता है&comma; ताकि आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित रह सकें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समिति के संस्थापक सह महासचिव विकास कुमार मौड़ीवाल ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर जीवन और पर्यावरण की रक्षा करने वाले पेड़ों को भाई मानकर रक्षा सूत्र बांधा गया है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल करने की अपील की। उन्होंने बताया कि विघ्नहर्ता सेवा समिति के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नौ पौधों को समिति द्वारा गोद लिया गया है। इन पौधों के पेड़ बनने तक समिति की ओर से पानी और खाद की व्यवस्था कर उनकी नियमित देखभाल की जाएगी। मौड़ीवाल ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिव प्रसाद मोदी&comma; दुर्गा प्रसाद&comma; ऊषा सिंह&comma; मोहित कुमार मौड़ीवाल&comma; राहुल चौधरी&comma; भुताली जी&comma; कैलाश प्रसाद&comma; ज्ञान प्रकाश मालाकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गांधी मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

नगर पुलिस अधीक्षक ने किया गर्दनीबाग थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

रक्षाबंधन पर बहन के घर आए भाई की नदी में डूबने से मौत!