सोशल मीडिया और पोर्टल की खबर रंग लाई, लापता भाई-बहन सकुशल मिले

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ढेलवा गांव से शनिवार की शाम लापता हुए भाई-बहन आखिरकार सकुशल बरामद कर लिए गए&period; सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल पर खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों की नजर बच्चों पर पड़ी और परिजनों को उनकी जानकारी मिल सकी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय अनुष्का कुमारी और 10 वर्षीय आरुश कुमार शनिवार की शाम घर से स्कूल बैग&comma; कॉपी और किताब लेकर निकल गए थे&period; बच्चों के अचानक लापता होने से उनकी मां खुशबू देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था&period; उन्होंने रामकृष्ण नगर थाना में इसकी सूचना देकर बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि दोनों बच्चे घर से काफी दूर भूपतिपुर इलाके में पहुंच गए थे&period; वहां दोनों बच्चों को रोता-बिलखता देख एक महिला ने उन्हें अपने पास रख लिया और उनकी देखभाल की। सोमवार की सुबह सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल पर बच्चों के लापता होने की खबर प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोगों की नजर दोनों बच्चों पर पड़ी&period; इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई&period; सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को सकुशल अपने साथ घर ले आए। बच्चों के घर लौटने के बाद मां खुशबू देवी ने राहत की सांस ली&period; परिजनों ने बच्चों को सुरक्षित मिल जाने पर स्थानीय लोगों&comma; मीडिया और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया&period; इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर प्रसारित की गई खबर और आम लोगों की सतर्कता कई परिवारों को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

हजरत क़ासिम अ.स. की याद में निकला मेंहदी व अलम का मातमी जुलूस

पटना में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नगर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

शिया समुदाय के मातमी जुलूस का शर्बत-पानी से स्वागत