पड़ोसियों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की पिटाई!

<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> एक बार फिर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस बार बंधक बनाकर नाबालिग पुत्र के सामने पड़ोसी दो लोगों द्वारा दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। साथ ही विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामला चकाई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पीड़िता के नाबालिग पुत्र ने बताया कि सोमवार की रात वे अपनी मां के साथ घर में खाना खा रहा था।इसी दौरान सुखदेव यादव और महेंद्र यादव घर में घुस गया। उसके बाद दोनों को पकड़कर मुंह दाब दिया। जब उसकी मां चिल्लाना चाही तो चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। जब उसकी मां द्वारा विरोध किया गया तो छीनाझपटी में चाकू से ठुड्डी पर लग गया और लात-घुसे से जमकर पिटाई कर दी गई। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा घर से भी नहीं निकलने दिया गया। लेकिन मंगलवार को वह अपने किसी रिश्तेदार के सहयोग से चकाई थाना पहुंचकर आवेदन दिया। जिसे थानाध्यक्ष द्वारा पहले इलाज करने के लिए रेफरल अस्पताल चकाई भेज दिया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉ&period; संजीव कुमार द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार