आरटी-पीसीआर सहित सभी प्रकार की जांच में तेजी लाने को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश: डीएम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">कटिहार&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> राज्य में कोरोना संक्रमण मामले में वृद्धि को लेकर बिहार सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। जिसको लेकर सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में सिविल सर्जन अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने स्तर से जुट गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव सह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को कोरोना जांच में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट को भी चुस्त दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण कर उसकी अद्गतन जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा गया है। जिले में तीन पीएसए में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का निर्माण विगत वर्ष किया जा चुका है। सदर अस्पताल परिसर में दो यूनिट लगाया गया है। जबकिं दूसरा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट बारसोई में बनाया गया है&comma; तो वहीं तीसरे ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण मनिहारी में किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विभागीय स्तर पर जारी दिशा-निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग को किया गया अलर्ट&colon; जिलाधिकारी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव सह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण से सुरक्षित एवं बचाव को लेकर सभी तरह की एहतियात का पालन करना निहायत ही जरूरी है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिहार में कोरोना मरीजों को बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल को पूरी तरह से तैयार करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। साथ ही अस्पताल में इलाज़ कराने या किसी अन्य कार्यों को निष्पादित करने के लिए आए व्यक्तियों को बिना मास्क प्रवेश नहीं करने का निर्देश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आरटी-पीसीआर सहित सभी प्रकार की जांच में तेजी लाने को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश&colon; डीएम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की संभावना  को देखते हुए सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों को आरटीपीसीआर जांच बढ़ाने को लेकर निर्देश दिया गया है। ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। इसके लिए पीएसए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट और ऑक्सीजन से जुड़े हुए तमाम उपकरण एवं उपस्कर को तत्काल प्रभाव में दुरुस्त किया जाए। इसके लिए ज़िले के सभी अस्पताल प्रबंधक और टेक्निशियन के पास संबंधित एजेंसी के इंजीनियर का मोबाइल नंबर अद्यतन करने के लिए भी कहा गया है। ताकि अचानक तकनीकी गड़बड़ी होने की स्थिति से निबटने के लिए संबंधित इंजीनियर को सूचित किया जा सकें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में जांच की अहम भूमिका&colon; सिविल सर्जन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि à¤œà¤¿à¤²à¤¾à¤§à¤¿à¤•ारी उदयन मिश्रा के दिशा-निर्देश में जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। क्योंकि दूसरे राज्य से आने वाले यात्रियों को हर हाल में कोरोना जांच करना होगा। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। कोरोना संक्रमण की लहर को रोकने के उद्देश्य से कोरोना जांच के अलावा ऑक्सीजन प्लांट्स का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया है कि कोरोना जांच में तेजी लाने के लिए विभागीय स्तर पर दिए गए निर्देशों का पालन होना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक व्यक्तियों की जांच कर संक्रमण को रोकने में ठोस उपाय किया जाए। इसके लिए चौक चौराहों&comma; बस स्टैंड&comma; रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों की आरटीपीसीआर जांच करने को लेकर बल दिया गया है। क्योंकि बिहार और बंगाल की सीमा पर स्थित कटिहार रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया