एनडीए गठबंधन के ईडी कार्ड का हवा निकल गया‌ : एजाज अहमद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को विश्वास मत प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को विश्वास मत प्राप्त होना यह सिद्ध करता है कि एनडीए गठबंधन के ईडी कार्ड का हवा निकल गया‌ और जिस तंत्र-मंत्र के सहारे भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सरकार बनाना चाह रही थी&comma; उसे झारखंड के विधायको ने मुंहतोड़ जवाब देकर स्पष्ट कर दिया कि राजनीतिक साजिश और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयोग कभी भी सफल नहीं हो सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन्होंने कहा कि 47 विधायकों ने चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन सरकार को समर्थन मिलना और भाजपा समर्थक एनडीए को 29 विधायकों का समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि झारखंड के विधायक ने भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देकर लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान की है। साथ ही इन्होंने भाजपा से पूछा कि जब उनके साथ 32 विधायक थे&comma; तो उन्हें 29 वोट ही क्यों मिला &comma;इसे भाजपा स्पष्ट करें। इन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में बहुमत को कमजोर करने कि भाजपा के द्वारा लगातार देशभर में साजिश चल रही है जो कहीं से भी उचित नहीं है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित