अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान का नरपतगंज इकाई सदस्यों ने किया स्वागत

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान रविवार को नेपाल से जोगबनी होकर दरभंगा जाने के क्रम नरपतगंज पहुंचे।जहाँ नरपतगंज के परिषद सदस्यों ने नेशनल हाईवे पर उनका स्वागत किया&period; अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई नरपतगंज के नगर मंत्री विशेष कुमार ठाकुर ने बताया कि अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान&comma; मित्र राष्ट्र नेपाल में होनेवाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिए तथा अधिवेशन संपन्न करके दरभंगा के तरफ जा रहे थे।इसी दौरान नरपतगंज के रास्ते से होकर जाने के क्रम में थोड़ी देर के लिए वे रुके थे। जहां विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताआं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर उपस्थित अभाविप के सदस्यों को उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्यों को अंजाम देने के लिए अपील की। उन्होंने बताया कि अभाविप देश का अव्वल छात्र संगठन है। यह सभी क्षेत्रों में अपनी अग्रणीय भूमिका का निर्वाहन करता है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बुलबुल यादव एवम् उमेश राणा &comma; नगर मंत्री विशेष कुमार ठाकुर&comma; सह मंत्री निशांत जैन&comma;प्रभात रंजन &comma; मनोज शर्मा&comma; सोनू शर्मा&comma; नितेश कुमार&comma;आशीष शर्मा&comma; शुभम भगत &comma; राजन गुप्ता &comma; सौरभ कुमार &comma; आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

नेपाल से कार में लाया जा रहा था 104 किलो गांजा, घुरना पुलिस ने चालक को दबोचा