राष्ट्रीय उच्च पथ 30 झील में तब्दील

&NewLine;<p><strong>मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> सड़क पर गड्ढा और गड्ढा में पानी। लिहाजा सड़क अब सड़क न हो कर झील बन गयी। जी हाँ&excl; यह हाल है सूबे बिहार की राजधानी&comma; पटना से सटे मनेर नगर पंचायत के राष्ट्रीय उच्च पथ 30 की। बताते चलें कि मनेर विधानसभा एवं पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत है। जहाँ के 187 मनेर विधायक भाई वीरेंद्र तथा सांसद भारतीय जनता पार्टी के रामकृपाल यादव हैं। हालांकि राष्ट्रीय उच्च पथ 30 पर कई महीनों से जलजमाव की स्थिति से नरक की स्थिति बन गई है। यह देखने वाला कोई नहीं है सड़क पर बहता हुआ पानी के कारण पैदल चलना दुश्वार हो गया है। कोई भी व्यक्ति बड़ी गाड़ी के पानी की बौछार से नहीं बच सकते हैं। उनके कपड़े गीले और बदबूदार हो जाते हैं। हालांकि कुछ महीने पहले मनेर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सहित कहीं पार्षद जलजमाव का जायजा लिया था और उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही जलजमाव कर समस्या का हल निकाल लिया जाएगा लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय राहुल कुमार&comma; पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय भाई सहित लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने ही आते हैं । धरातल पर काम नहीं होता है। सबसे बड़ी बात है कि यह सड़क पर स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी से लेकर वरीय पदाधिकारी भी इस रास्ते से गुजरते हैं लेकिन क्या मजाल है कि इस बहता हुआ पानी को रोक पाए और देखना होगा कि कब तक इस पानी का निकासी की जाएगी या नगर पंचायत की पदाधिकारी गहरी नींद में सोए रहेगी। इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी देवानंद ने बताया कि जल्द ही समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। हम सभी प्रयासरत हैं। अभी कुछ दिन पूर्व वहां पर जल सोख्ता<br>का निर्माण कराया गया था परंतु वह सक्सेस नहीं कर पाया। क्योंकि बरसात अधिक हो गया इसलिए जलसोखता भी भर गया और सड़क किनारे पानी लग गया है। बहुत जल्द नाले का निर्माण कराया जाएगा और जल की निकासी की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत