पूर्व जिलाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद की 16वीं पुण्यतिथि पर नालंदा जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&comma; राकेश<&sol;strong>   बिहारशरीफ नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम&comma; बिहारशरीफ में पूर्व जिलाध्यक्ष स्व&period; नागेश्वर प्रसाद की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत नेता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया&comma; जिसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गोष्ठी में नागेश्वर प्रसाद के योगदान को किया याद<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोष्ठी को संबोधित करते हुए नालंदा के पूर्व अध्यक्ष सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य दिलीप कुमार ने नागेश्वर प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;आज हम जिनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं&comma; वह मेरे पिताजी जरूर थे लेकिन हमलोग उनको जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता के रूप में उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं। वे जीवन पर्यन्त कांग्रेसी रहे और कभी भी दूसरी पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की। उनके नेतृत्व में नालंदा कांग्रेस को एकजुट किया गया और एक सशक्त कांग्रेस कमिटी का निर्माण किया। आज भी नालंदा कांग्रेस में आधे से अधिक लोग उनकी ही कमिटी के हैं और उनके अनुयायी हैं।”<br>जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;नागेश्वर बाबू सच्चे कांग्रेसी थे। उन्होंने आजीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उनका अध्यक्ष काल जिला कांग्रेस के लिए स्वर्णिम काल के रूप में याद किया जाएगा। उनका सादा जीवन&comma; उच्च विचार और पार्टी के प्रति उनकी लगन हमें आज भी प्रेरित करती है। हमलोग उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं और मैं भी अपने अध्यक्ष काल में उनके जैसा बनने की कोशिश करूँगा।”<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुण्यतिथि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के उदय कुशवाहा&comma; ताराचंद मेहता&comma; मुन्ना कुमार पांडे&comma; नव प्रभात प्रशांत&comma; नंदू पासवान&comma; मो&period; जेड इस्लाम&comma; संजू पांडे&comma; मो&period; उष्मान गनी&comma; बबलू सिंह&comma; नृपेंद्र सिंह&comma; राजीव रंजन कुमार&comma; जीत राज&comma; संजय पासवान&comma; पंकज कुमार&comma; अरुण कुमार पांडे&comma; राहुल राज&comma; सेवा दल अध्यक्ष बच्चू सिंह&comma; अनिल पाल&comma; खुशबू कुमारी&comma; गुड़िया देवी&comma; कन्हैया कुमार&comma; राणा सिंह&comma; पुटूस कुमार सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष और जिले के कई कांग्रेसी जन उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन