हत्याकांड का शूटर पिपरा से गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> बहुचर्चित किसान कॉलोनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है&period;11 अप्रैल को हुए नवनीत कुमार हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है&period;गिरफ्तार शूटर की पहचान शशि आनंद के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पिपरा इलाके से धर दबोचा है&period;पुलिस का कहना है कि नवनीत की हत्या के बाद से ही शशि आनंद पिपरा में छुपा हुआ था&period;लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया&period; नवनीत के परिवार वालों ने पुलिस को बताया था कि नवनीत कुमार पटना के राजवंशी नगर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है व कब अपराधियों के साथ उसकी दोस्ती हो गई परिवार को नहीं पता&period; पुलिस का कहना है कि सोना लूट कांड एवं अन्य बड़े-बड़े वारदात में नवनीत और उसके साथियों का हाथ था&period; आपसी रुपए व लूट के समान के बांटने के लेकर हुए विवाद में यह लोग आपस में ही लड़ गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि 11 अप्रैल 2025 को शुक्रवार की दोपहर किसान कॉलोनी फेज-वन में बाइक सवार दो शूटरों ने मोकामा निवासी नवनीत कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी&period;शूटरों ने इतनी नजदीक से गोलियां चलाईं कि नवनीत कुमार मौके पर ही ढेर हो गया था&period;घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल&comma; तीन खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था&period;वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम है&period;अब आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि हत्याकांड से जुड़ी कई अहम कड़ियाँ खुलेंगी&period; फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा