संपतचक में विकास कार्यों का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, लोगों से लिया फीडबैक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> नगर परिषद संपतचक क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार&comma; अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया&period; इस दौरान वार्ड संख्या-14 के मितनचक&comma; वार्ड संख्या-26 के चकबैरिया तथा वार्ड संख्या-27 के बैरिया अल्कापुरी में निर्माणाधीन ह्यूम पाइप नाला&comma; आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया&period;नगर परिषद की टीम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने का निर्देश भी दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर कार्यों को लेकर उनकी राय जानी&period; लोगों से पूछा गया कि निर्माण कार्य संतोषजनक तरीके से हो रहा है या नहीं तथा किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो तत्काल नगर परिषद को इसकी जानकारी दें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा&period; यदि कहीं भी निर्माण कार्य में लापरवाही या अनियमितता की सूचना मिलती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी&period; उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर नजर रखें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत नगर परिषद को दें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से कहा कि नाला और सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से जलजमाव की समस्या में कमी आएगी तथा आवागमन भी पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा&period; विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह और संतोष का माहौल देखा गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा