नगर निगम सभी 84 तालाबों को अपने कब्जे में लेकर सौंदर्यीकरण कर करायेगा मछली पालन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> नगर निगम को दो साल बाद शहर के तालाबों की सुध आई है&period; निगम सभी 84 तालाबों को अपने कब्जे में लेकर जरूरत के अनुसार उनका सौंदर्यीकरण कराएगा&period; इसके बाद मछली पालन के लिए उनकी बंदोबस्‍ती की जाएगी&period;तालाबों को अपने अधीन लेने &lpar;टेकओवर&rpar; की तैयारी शुरू हो गई है&period; निगम ने जिला मत्स्य विभाग से पुरानी फाइलों सहित तालाबों से संबंधित सभी कागजात मांगे हैं&period; सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने कहा कि मैनपावर की कमी के कारण विलंब हुआ है हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है&period; हालांकि जिला मत्स्य पदाधिकारी मुजाहिद्दीन अंसारी लिखित रूप में तालाबों को हैंडओवर करने के लिए तैयार नही हैं&period; सहायक नगर आयुक्‍त ने कहा कि कागजात की जांच के बाद बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू होगी&period; नगर विकास विभाग ने दो साल पहले शहरी क्षेत्र के तालाबों को निगम को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था&period; लेकिन आदेश की कॉपी लेकर निगम के अधिकारी चिर निद्रा में सो गए&period; पहले कोरोना का हवाला दिया और अब मैन पावर की कमी की बात कही जा रही है&period; इधर&comma; विभाग के आदेश के बाद मत्स्य विभाग ने शहर के तालाबों से अपना ध्यान हटा लिया&period; इसकी वजह से कई तालाबों का या तो अतिक्रमण हो गया&comma; या उनमें जलकुंभी भर गई है&period; ऐसे में टेकओवर के बाद भी निगम की मुश्किलें कम नही होंगी&period;निगम के सभी 55 वार्डों में कुल 84 तालाब हैं&period; इनमें से कुछ तो भर भी गए हैं&period; लगभग 40 वर्षों से मत्स्य विभाग ही इनकी देखरेख करता था&period; यू कहें कि उन पर विभाग का मालिकाना हक था&period; नगर विकास विभाग के आदेश के बाद मत्स्य विभाग ने पिछले वर्ष 40 से अधिक तालाबों की बंदोबस्ती नही की&period; निगम ने इसमें कोई दिलचस्पी दिखाई&period; निगम अधिकारी सि‍र्फ घोषणा करते रहे कि सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और मछली पालन के लिए बंदोबस्ती भी की जाएगी&period; अधिकारियों ने बताया कि तालाबों का टेकओवर नहीं होने से निगम को सालाना तीन लाख रुपए के राजस्‍व का नुकासान हो रहा है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने कहा कि तालाबों को अपने अधीन लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है&period; मत्स्य विभाग से सभी पुरानी फाइलें मंगाई जा रही हैं&period; कहीं कोई अड़चन नही है&period; फाइलों का अवलोकन करने के बाद बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”