अनीसाबाद बाइपास रोड से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> अनीसाबाद बाइपास रोड पर एचडीएफसी बैंक एटीएम के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है&period; घटना 18 जनवरी 2026 की है&comma; लेकिन कई दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस बाइक चोर का पता नहीं लगा पाई है&period; जबकि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करते हुए चोर साफ दिखाई दे रहा है और उसका फुटेज भी गर्दनीबाग थाना पुलिस को सौंपा जा चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह 18 जनवरी को दोपहर करीब 1&period;30 बजे अपनी मोटरसाइकिल बीआर01एटी-5776 को अनीसाबाद स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एचडीएफसी एटीएम के पास खड़ा कर पास की बिल्डिंग में काम से गए थे&period; करीब 30 मिनट बाद लौटने पर बाइक गायब मिली&period; चोरी गई मोटरसाइकिल उनके पिता शिव बालक साव के नाम से निबंधित है। पीड़ित का आरोप है कि गर्दनीबाग थाना पुलिस मामले में सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही है&period; उन्होंने मांग की है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान कर जल्द से जल्द मोटरसाइकिल बरामद करे&period; पीड़ित ने इस संबंध में शपथ पत्र भी तैयार कर नोटरी के समक्ष बयान दिया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद नेताओं ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को दी विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

फुलवारी में नेपाल और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए माले ने चलाया राहत कोष संग्रह अभियान

गौशाला में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब, मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में तस्कर गिरफ्तार!