फुलवारी ब्लॉक के पास बैंक के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ के फेडरल कॉलोनी निवासी मोहम्मद मनवर की मोटरसाइकिल फुलवारी ब्लॉक के समीप बैंक के सामने से चोरी हो गई&period; घटना के बाद पीड़ित ने फुलवारी शरीफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है&period; पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार फेडरल कॉलोनी निवासी मोहम्मद मनवर किसी निजी कार्य से फुलवारी ब्लॉक के पास स्थित इंडियन बैंक गए थे&period; उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के सामने खड़ी कर दी थी&period; बैंक का काम पूरा कर जब वह बाहर निकले तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की&comma; लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला&period; इसके बाद बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई&period; सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल का लॉक खोलकर उसे ले जाते हुए दिखाई दिया है। फुटेज के अनुसार आरोपी ने काले रंग की शर्ट&comma; नीली जींस&comma; टोपी और चेहरे पर मास्क पहन रखा था&period; घटना दिन के लगभग 11 बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है&period; सीसीटीवी में आरोपी स्पष्ट रूप से मोटरसाइकिल लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चोरी गई मोटरसाइकिल पैशन प्रो मॉडल की है&period; उसका रंग काला है तथा वाहन संख्या बीआर-01 डब्ल्यू-4149 बताई गई है। पीड़ित मोहम्मद मनवर ने फुलवारी शरीफ थाना में लिखित आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामद करने तथा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है&period; पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

योग भारतीय संस्कृति का अनमोल उपहार : सांसद रविशंकर प्रसाद

रैंबो होम दानापुर के समर कैंप में कबाड़ से जुगाड़ क्रॉफ्ट और ब्यूटिशियन प्रशिक्षण

श्री मनोविनोद नारायण कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित अखंड कीर्तन एवं सामाजिक कार्यक्रम संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़