घायल बेटे को देखने जा रही मां सड़क हादसे की शिकार, इलाज के दौरान मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हुआ जब एक मां अपने घायल बेटे को देखने जा रही थी&comma; लेकिन खुद हादसे की शिकार बन गई&period; जानकारी के अनुसार&comma; गौरीचक थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी राजकुमार राय का बेटा सुजय कुमार शाम करीब साढ़े पांच बजे भटा–सरमेरा सिक्स लेन पर पैदल अपने घर लौट रहा था&period; घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर गलत दिशा से आ रही एक अपाची बाइक &lpar;BR01 JD 8172&rpar; ने उसे जोरदार टक्कर मार दी&comma; जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही उसकी मां मुनकी देवी &lpar;उम्र लगभग 65 वर्ष&rpar; बेटे को देखने के लिए निकलीं&comma; लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था&period; बेटे के पास पहुंचने से पहले ही एक डिस्कवर बाइक &lpar;BR01 CB 3575&rpar; ने उन्हें भी धक्का मार दिया&period; हादसे में मुनकी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं&period; स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मां-बेटे दोनों को अस्पताल पहुंचाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इलाज के क्रम में मुनकी देवी की मौत हो गई&comma; जबकि बेटा सुजय कुमार का इलाज जारी है&period; इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है&period; परिजनों ने बताया कि सड़क पर गलत दिशा से आने वाले बाइक सवारों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों बाइक सवारों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है&period; पुलिस ने कहा कि यह बेहद दुखद और संवेदनशील घटना है&comma; जिसमें एक मां अपने बेटे के दर्द को देखने जा रही थी और खुद हमेशा के लिए दुनिया से चली गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानों