सुबह कोहरे की चादर : दिन में धूप से राहत, बढ़ेगा तापमान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा गया&comma; जिससे आम जनजीवन और सुबह की दिनचर्या प्रभावित हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों&comma; सुबह टहलने निकलने वाले लोगों और दफ्तर जाने वालों को कोहरे के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार&comma; बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। अधिकतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान किशनगंज में जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान मुंगेर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7&period;6 से 13&period;6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों तक प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम बिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है&comma; जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है&comma; जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी। मौसम साफ रहने के कारण दिन में धूप खिली रहेगी&comma; जिससे बाजार&comma; खेत-खलिहान और आम जनजीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। हालांकि सुबह और देर रात हल्की ठंड का असर बना रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई