वाहन चेकिंग के दौरान 12 लाख से अधिक नकद बरामद, युवक हिरासत में…

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> दिघा टीओपी जेपी सेतु पर वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान स्कूटी पर ले जा रहे काले रंग के प्लास्टिक के इटैची को खुलवाकर जांच की गई&comma; जिसमें 500-500 रुपये के कुल 2402 नोट बरामद किए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बरामद नकद की कुल राशि 12&comma;01&comma;000 रुपये &lpar;बारह लाख एक हजार रुपये&rpar; बताई जा रही है। मौके पर मौजूद नियुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए नकद राशि को जब्त कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए युवक एवं जब्त नकदी को दिघा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व टीओपी प्रभारी एसआई सद्दाम हुसैन द्वारा किया गया। फिलहाल पुलिस नकद राशि के स्रोत और उद्देश्य की जांच में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर सीएम सख्त, कल करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

श्री श्याम मंदिर पटना सिटी में कल मनेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव