भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में 300 से अधिक लोग हुए भाजपा में शामिल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भारतीय जनता पार्टी &lpar;भाजपा&rpar; के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में आज नालंदा&comma; गया&comma;भभुआ&comma; जिलों से आए 300 से अधिक युवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने सबों की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जब पार्टी का विस्तार होता है तो संगठन मजबूत होता है। उन्होंने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि इन सभी लोगों का ही नहीं&comma; देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए पर विश्वास और भरोसा है। इन सभी लोगों का भरोसा है कि एनडीए सरकार ही बिहार का विकास कर सकती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि भाजपा धीरे-धीरे गांव के गरीबों से जुड़ने का काम करेगी। हमारा लक्ष्य गांव के गरीब&comma; शोषित और वंचितों तक पहुंचना और अपनी विचारधारा से जोड़ना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मिलन समारोह में अमित कुमार चंद्रवशी&comma; वीरेंद्र प्रसाद&comma; कुमार सानु&comma; विशाल कुमार चंद्रवशी&comma; धनंजय चंद्रवशी&comma; शैलेन्द्र कुमार&comma; प्रवीण कुमार&comma; बाल्मीकि प्रसाद&comma; रविदास चंद्रवशी&comma; रुदल पंडित&comma; रौशन कुमार&comma; पुटूस कुमार&comma; चुन्नू चंद्रवशी सहित 300 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता लेकर पार्टी में शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर ये युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों ने पार्टी में आस्था व्यक्त की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इन सभी लोगों के आने से पार्टी मजबूत होगी और ये पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार&comma; पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद&comma; नवीन केशरी&comma; अनामिका पासवान&comma; सुधीर कुमार&comma; विशाल सिंह भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!