बिहार में बनेंगे 11 लाख 18 हजार से ज्यादा पक्के मकान, केंद्र देगा 13,427 करोड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤œà¤¯à¤¾ कुमारी &colon;<&sol;strong> प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार में 11 लाख 18 हजार 937 पक्के मकान बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार बिहार को 13&comma;427 करोड़ रुपये की सहायता देगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुवार को बापू सभागार&comma; पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 2 लाख 35 हजार पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश कराया और लाभुकों को चाबी व नए चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1986 से 2014 तक इंदिरा आवास योजना में सिर्फ 30 लाख मकान बने थे। वहीं 2014 से 2026 तक प्रधानमंत्री आवास योजना में 50 लाख मकान का अलॉटमेंट किया जा चुका है। 2018 के सर्वे में छूटे 19 लाख परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिला है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीएम ने &&num;8216&semi;सहयोग कार्यक्रम&&num;8217&semi; का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत 30 दिन में आवेदन निपटारे का लक्ष्य है। अब तक 6 लाख 42 हजार आवेदन में से 96&percnt; का निष्पादन हो चुका है। लापरवाही पर 9500 पदाधिकारियों को पहला&comma; 950 को दूसरा और 350 को तीसरा नोटिस भेजा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 1 करोड़ 81 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं&comma; जिनमें 30 लाख से ज्यादा लखपति दीदी&ast; बन चुकी हैं। उन्होंने केंद्र से नालंदा&comma; बक्सर&comma; भागलपुर जैसे पर्यटन स्थलों पर दीदियों के उत्पादों के लिए हाट की मांग की।केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार सरकार के कार्यों और &&num;8216&semi;सहयोग कार्यक्रम&&num;8217&semi; की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी इसे अपनाना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव&comma; ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार&comma; कृषि मंत्री श्री विजय सिन्हा&comma; सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव सहित कई मंत्री और अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार