आधुनिक तकनीक से दृष्टिबाधितों के जीवन में आएगा उजाला, NFB की कार्यशाला संपन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>दृष्टिबाधितों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ &lpar;NFB&rpar; बिहार शाखा द्वारा कदमकुआं स्थित कार्यालय में &OpenCurlyQuote;डिजिटल साक्षरता एवं महा-सशक्तिकरण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तकनीक के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला में रांची विश्वविद्यालय से आए प्रशिक्षकों—अरुण कुमार&comma; नंदन कुमार&comma; कुंदन कुमार और सीमा कुमारी ने प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस &lpar;AI&rpar; और सहायक तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान Gemini और ChatGPT जैसे AI टूल्स के साथ-साथ Google Lookout और Dolphin EasyReader ऐप्स का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संगठन के युवा सचिव आदित्य नारायण &lpar;ए&period;एन&period; तिवारी&rpar; की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने युवाओं से डिजिटल साक्षरता अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर संघ के महासचिव अर्जुन कुमार सिंह&comma; अध्यक्ष सुमन प्रसाद&comma; सचिव शशिकांत सिंह&comma; उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं कविंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया&comma; जिनमें बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित महिला एवं पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी